फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three days ago, the woman missing with her children returned as soon as a case was filed against her in-laws.

Meerut News: तीन दिन पहले बच्चों के साथ लापता महिला ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज होते ही लौटी

Fri, 26 May 2023 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three days ago, the woman missing with her children returned as soon as a case was filed against her in-laws.
सरधना। थाना क्षेत्र के नानू गांव से तीन दिन पहले बच्चों के साथ लापता हुई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार को लौट आई। महिला के लापता होने पर मायके वालों ने पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी थी। महिला के लौटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को आरिफ पुत्र अलीमुद्दीन निवासी लिसाड़ी गेट ने तहरीर में बताया था कि उसकी बहन नरगिस की शादी नानू गांव निवासी युवक से हुई थी। दहेज उत्पीड़न के चलते विवाहिता मायके चली गई थी। करीब 15 दिन बिचौलिया विवाहिता को ससुराल छोड़ने की बात कहकर साथ ले आया था। विवाहिता के ससुराल में नहीं मिलने पर पति सहित अन्य ससुरालियों पर हत्या कर विवाहिता को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि विवाहिता बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल लौट आई। पति ने विवाहिता के वापस आने की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता से पूछताछ की। पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि वह सरधना में किसी रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed