{"_id":"6ab97a29ab9b6003580d0392","slug":"three-constables-suspended-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1314630-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जनप्रतिनिधि के लिए अपशब्द प्रयोग करने पर तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जनप्रतिनिधि के लिए अपशब्द प्रयोग करने पर तीन सिपाही निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में चौकीदार को जगाने पर हुआ था विवाद
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चौकीदार को ड्यूटी के लिए जगाने गए तीन सिपाहियों को जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपशब्द बोलने पर निलंबित किया गया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर सिपाही आशीष कुमार, विक्रम और सुरजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया गया है कि ये तीनों सिपाही क्षेत्र के एक गांव में चौकीदार को रात्रि ड्यूटी के लिए जगाने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान सिपाहियों ने शराब के नशे में चौकीदार के साथ अभद्रता की। चौकीदार ने आरोप लगाया कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के खिलाफ अमर्यादित व अपशब्दों का प्रयोग किया।
घटना से क्षुब्ध चौकीदार ने सिपाहियों की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। बताया गया है कि मामला जनप्रतिनिधि तक भी पहुंचा था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तुरंत संज्ञान लिया और तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी का कहना है कि अपने कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और अनियमितता बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।