फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three children die due to electric current in Bijnor

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर 2 सगे भाई सहित तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 30 May 2018 06:52 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Wed, 30 May 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Three children die due to electric current in Bijnor
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

यहां हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन किशोरों की मौत हो गई। जिसके बाद तीनों के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। नूरपुर के शिवाला कलां में बुधवार को गांव सिकंदरपुर के पास टूटे पड़े हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन किशोरों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों किशोर 15 वर्ष से कम उम्र के थे और बाग की रखवाली कर रहे अपने दादा को सुबह नाश्ता देने जा रहे थे। घटना से गुस्साए ग्रामवासियों ने फीना-चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। बिजली निगम की ओर से एसडीएम चांदपुर ने तीनों मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया। इसके बाद जाम खोला गया। करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

             
चांदपुर क्षेत्र के गांव गोयली निवासी फिरासत ने शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक आम का बाग ठेके पर ले रखा है। बाग की रखवाली फिरासत के पिता सईद अहमद करते हैं। बुधवार की सुबह फिरासत के पुत्र सादिक (14) व सारिक (11) गांव के ही अपने ममेरे भाई आसिफ (10) पुत्र लड्डन के साथ बाइक से अपने दादा सईद अहमद को बाग में सुबह का नाश्ता देने जा रहे थे। मेन रोड से सिकंदरपुर को जाने वाले रास्ते पर कैलाश के क्रेशर के पीछे 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार टूटा पड़ा था। जैसे ही तीनों किशोर वहां पहुंचे तो टूटा हुआ तार उनकी बाइक में उलझ गया और तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बिजलीघर पर सूचना देकर करंट बंद कराया। मृतक किशोरों के परिजनों को घटना की सूचना दी। एक साथ हुई तीन मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में ग्रामवासियों ने गांव सिंघा के सामने फीना-चांदपुर मार्ग पर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर शिवाला कलां वीरेंद्र सिंह ने ग्रामवासियों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उचित मुआवजा मिलने व उच्चाधिकारियों के मौके पर पहुंचने तक जाम खोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम चांदपुर उमेश कुमार मिश्रा, सीओ राजकुमार सिंह सर्किल के सभी थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। चांदपुर विधायक कमलेश सैनी भी मौके पर पहुंची और परिजनों को सांत्वना देकर शासन स्तर से हर संभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने परिजनों को शासन से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तथा बिजली निगम की ओर से तीनों मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जाम खोल दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिरासत व लड्डन का परिवार मजदूरी कर परिवार की गुजर करता है। फिरासत के तीन पुत्र थे जिनमें दो की मौत हो गई। उसका सबसे छोटा पुत्र करीब पांच माह का है। दो पुत्रों की मौत से फिरासत की पत्नी हुसनजहां का रो-रोकर बुरा हाल है। फिरासत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्घ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।

पढ़ें : देवबंद: घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, 2 की मौत, नौ झुलसे

आए दिन हो रहे हैं हादसे 

Three children die due to electric current in Bijnor
घटना की जानकारी लेती विधायक - फोटो : अमर उजाला

बिजली के जर्जर तारों से क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। इससे पहले नूरपुर क्षेत्र के गांव बिजयनंगला में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर चार व्यक्तियों की मौत हुई थी। वहां भी मरने वालों में दो सगे भाई थे। यह हादसा करीब एक वर्ष पूर्व उसे समय हुआ था जब बिजली कर्मचारियों से कई बार कहने के बावजूद भी टूटे पड़े तार को नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीण खुद ही उक्त तार को जोड़ने चले गए। अचानक करंट आने से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ था।  

बिजली अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप 
जाम के दौरान किसानों ने फीना बिजलीघर के जेई पर तार बदलने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गांव चुखेड़ी निवासी अमन सिंह, भवानीपुर निवासी रामौतार सिंह, हरस्वरूप यादव, सिंघा निवासी लियाकत अली ने आरोप लगाया कि जिस तार से हादसा हुआ है वह लोहे का तार था और काफी जर्जर हो चुका था। आरोप लगाया कि उन्होंने तार बदलने के लिए कहा तो जेई सद्दाम अली ने पैसों की मांग की। उन्होंने 10 हजार रुपये उसे दे भी दिए, लेकिन उक्त तार को बदला नहीं गया। उधर जेई सद्दाम अली ने रुपये लेने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने जर्जर तारों को बदलने के लिए विभाग को स्टीमेट बनाकर भेज रखा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed