{"_id":"6a3186936d2d962fa0061958","slug":"three-cattle-died-and-two-are-in-critical-condition-at-the-cowshed-council-members-have-alleged-negligence-meerut-news-c-73-1-mct1008-107556-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोशाला में तीन गोवंश मरे, दो गंभीर, सभासदों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोशाला में तीन गोवंश मरे, दो गंभीर, सभासदों ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
- अधिशासी अधिकारी ने बताया सभासद द्वारा फैलाई जा रही भ्रमित खबर
संवाद समाचार एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा करनावल स्थित अस्थायी गोशाला में तीन गोवंश के मरने का मामला सामने आया है। वहीं दो अन्य गोवंश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभासद चौधरी रूपेश, बीनू व पमित ने एसडीएम से शिकायत कर नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सभासदों ने शिकायत पत्र में बताया कि गोशाला में गोवंशों के रखरखाव और उनके भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। आरोप है कि सरकार की ओर से गोवंशों के संरक्षण और उनके भरण-पोषण के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं पूरी तरह गोशाला तक नहीं पहुंच रही हैं। इसके चलते गोवंश कुपोषण का शिकार हो रहे हैं और उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
उनका कहना है कि यदि समय रहते गोवंशों की उचित देखभाल की जाती तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। शासन स्तर पर गोवंशों के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी नहीं होने से ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी रश्मि कुमारी का कहना है कि इस तरह की कोई घटना नहीं है। सभासद द्वारा भ्रमित खबर फैलाई जा रही है। इससे पहले भी इसी तरह की खबर फैलाई गई है। सभी गोवंश सुरक्षित हैं।
वहीं, कस्बा खिवाई में भी दो गोवंश की मौत का मामला सामने आया है। इसे लेकर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश की मौत का जिम्मेदार नगर पंचायत को ठहराया है। गाेरक्षा दल के कार्यकर्ता सचिन चौहान, विक्रम, कुलदीप, रवि, सागर, दीपांशु तथा अंकुश आदि ने बताया कि गोशाला में नगर पंचायत की उपेक्षा के चलते गोवंश बीमारी से जूझ रहे हैं। जिनमें से बीते दिनों कई गोवंश की मौत हो चुकी है, वहीं कई बीमारी से पीड़ित हैं।