फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three brother died in a road accident in bijnor up

दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, तीन सगे भाइयों की मौत

Sun, 25 Nov 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 25 Nov 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
three brother died in a road accident in bijnor up
रोडवेज बस

यूपी के बिजनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


बिजनौर-चांदपुर हाईवे पर शाहपुर गांव के नजदीक आज सुबह एक रोडवेज बस और बाइक की बुरी तरह भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बाइक, बस के नीचे जा घुसी और तीनों युवक जमीन पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

three brother died in a road accident in bijnor up
मौके पर जमा ग्रामीण
पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए तीनों युवक एक ही परिवार से हैं। मृतकों की पहचान थाना हीमपुर ग्राम सिकंदरी के निवासी चरण सिंह के पुत्र लोकेंद्र उम्र (21) जिवेंद्र (19) व  रोहित कुमार (17) वर्ष के रूप में हुई है।

मृतकों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया।    

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed