{"_id":"5bfa4a27bdec224173175e43","slug":"three-brother-died-in-a-road-accident-in-bijnor-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, तीन सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, तीन सगे भाइयों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बिजनौर-चांदपुर हाईवे पर शाहपुर गांव के नजदीक आज सुबह एक रोडवेज बस और बाइक की बुरी तरह भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बाइक, बस के नीचे जा घुसी और तीनों युवक जमीन पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की खबर लगते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर जमा ग्रामीण
पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए तीनों युवक एक ही परिवार से हैं। मृतकों की पहचान थाना हीमपुर ग्राम सिकंदरी के निवासी चरण सिंह के पुत्र लोकेंद्र उम्र (21) जिवेंद्र (19) व रोहित कुमार (17) वर्ष के रूप में हुई है।
मृतकों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
मृतकों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/