{"_id":"6a4822a764420c0a59047f2a","slug":"three-block-education-officers-given-additional-charge-meerut-news-c-72-1-mct1014-155637-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन
मेरठ। जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पदों और एक अधिकारी के मातृत्व अवकाश पर होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन विकास खंडों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंप दिया है। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।
जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों के 17 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में केवल 12 अधिकारी कार्यरत हैं। विकास खंड रजपुरा और माछरा में कोई खंड शिक्षा अधिकारी तैनात नहीं है। वहीं सरूरपुर की खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सैनी मातृत्व अवकाश पर हैं। नई व्यवस्था के तहत खंड शिक्षा अधिकारी सरधना सुदर्शन लाल को सरूरपुर विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह व्यवस्था कुसुम सैनी के मातृत्व अवकाश से वापस लौटने तक प्रभावी रहेगी। खंड शिक्षा अधिकारी खरखौदा सतेन्द्र पाल सिंह को रजपुरा और खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षितगढ़ सुरेन्द्र सिंह को माछरा विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।