{"_id":"5d51a73a8ebc3e6d243bd28d","slug":"three-bins-of-the-goods-train-derailed-at-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, बड़ा हादसा होने से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, बड़ा हादसा होने से टला
Tue, 13 Aug 2019 01:11 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे खान आलमपुरा यार्ड से आ रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और तकनीकी टीम को बुलाया।
विज्ञापन
खानआलमपुरा से मालगाड़ी को अंबाला की ओर ले जाया जाना था। रात लगभग साढ़े दस बजे ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के सामने की लाइन से होकर गुजरी अचानक ट्रेन के तीन डिबे पटरी से उतर गए। चालक ने तुरंत ब्रेक लगा कर मालगाड़ी को रोक दिया। लेकिन तब तक तीनों डिब्बे बेपटरी होकर काफी दूर तक जा चुके थे। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की गति काफी धीमी थी। तेज गति होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
तीन डिब्बे बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अंबाला मंडल के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा नहीं हुआ है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई है। डिब्बों को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/