{"_id":"69bad63ce2baeac08f038e87","slug":"three-bike-riders-injured-after-pole-collapses-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111889-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खंभे टूटकर गिरने से बाइक पर सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खंभे टूटकर गिरने से बाइक पर सवार तीन घायल
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने टूटकर गिरे खंभे के नीचे आकर घायल हुआ बाइक सवार जंधेडी निवासी सरगम। (मवाना)
ट्रक में विद्युत लाइन के तार उलझने के कारण हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। किशनपुर बिराना सड़क पर रोड़ी डस्ट आदि उतारकर लौटते रहा ट्रक विद्युत लाइन के तारों में उलझ गया। तार ट्रक के साथ खिंचने के कारण विद्युत लाइन के चार खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए। इनके नीवे दबने से गांव जंधेड़ी निवासी बाइक सवार व्यक्ति, उसकी बहन व पत्नी घायल हो गए। घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शाम तक सड़क पर पड़े बिजली के खंभों को नहीं उठाने दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास एक ट्रक रोड़ी डस्ट उतारकर लौट रहा था। वह किशनपुर बिराना मार्ग पर दूरभाष केंद्र के निकट पहुंचा। यहां विद्युत लाइन के झूल रहे तार ट्रक में उलझ गए। ट्रक के साथ तार खिंचने के कारण विद्युत लाइन के चार खंभे टूटकर गिर गए। इन खंभों की चपेट में आकर वहां से गुजर रहा बाइक सवार सरगम व उसकी बहन शिप्रा व पत्नी दीपा घायल हो गई।
आसपास के लोगों ने खंभे के नीचे दबे तीनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए मेरठ भेज दिया। चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया।आरोप लगाया कि नीचे झूलते तारों के संबंध में बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीओ रामजन्म, जेई आदि काफी देर बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए हंगामा किया। सीओ पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन देकर शांत किया। लोगों ने कार्रवाई नहीं होने तक बिजली के खंभों को सड़क से नहीं उठने दिया। इस कारण उक्त क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शाम तक चालू नहीं हो सकी। हंगामा कर रहे लोगों की मांग थी कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए, बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई हो। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों में थाने में वार्ता चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए उस समय बिजली आपूर्ति चालू थी। लोगों ने किसी प्रकार खंभे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली की आपूर्ति को बंद कराया।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की जाएगी।