फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire

Meerut News: आग से गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर राख

Thu, 16 Apr 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Three bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव दूधली खादर में किसान सुरेंद्र उर्फ हुलियारे की करीब तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही तेज लपटों ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों तक आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका आग से किसान सुरेंद्र की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

आग बुझाने में ग्रामीण ओमपाल, शुभम, रजनीश, सुक्का सिंह, विक्की, राजू, हरेंद्र चौधरी, हरमन और अंकित चौधरी समेत अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि शॉर्ट सर्किट या खेत में किसी चिंगारी को संभावित वजह माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed