यूपी: बागपत में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन को लगी गोली दो फरार, तमंचे व कारतूस बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में बुधवार तड़के पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए। जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।
खेकड़ा थानाक्षेत्र में फखरपुर मार्ग पर गोठरा रेलवे अंडरपास के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार बदमाशों के क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेरा बंदी कर ली।
पुलिस से सामना होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान मौका पाकर उनके दो अन्य साथी फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाशों को गोली लगी है, तीनों को सीएचसी में कराया भर्ती । बदमाशों से तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस की टीमें जंगल में फरार हुए दो बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश संजय, अरविंद और हमसुदीन हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।