फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three arrested including SP's district secretary buying stolen Swift vehicle from Sotiganj

मेरठ: सोतीगंज से चोरी की स्विफ्ट गाड़ी खरीदते सपा के जिला सचिव समेत तीन गिरफ्तार 

Tue, 25 May 2021 11:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 May 2021 11:15 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से 95 हजार रुपये नकद, चोरी की कार और दुर्घटनाग्रस्त कार का चेसिस नंबर मिला है। बदायूं निवासी दोनों युवक चोरी की कार खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Three arrested including SP's district secretary buying stolen Swift vehicle from Sotiganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मेरठ ब्रह्मपुरी पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। सोतीगंज से चोरी की गाड़ी खरीदते सपा का जिला सचिव समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए। बताया कि आरोपी एक्सीडेंट गाड़ी सोतीगंज में लाए थे और उसका चेचिस नंबर निकलवा कर चोरी की गाड़ी में लगवा रहे थे। 

विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया है कि रविवार शाम मेवला फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कार की पुलिस ने घेराबंदी की। कार में सवार चार युवक निकलकर भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तीन को दबोच लिया। एक युवक फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार कब्जे में ले ली।पकड़े गए मोहसिन उर्फ बबलू निवासी सोतीगंज, आशू खान निवासी मोहल्ला शीश महल कस्बा बिसौली जनपद बदायूं और रफीक निवासी मोहल्ला कौवा टोला बदायूं है। फरार युवक किठौर निवासी आफताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 95 हजार रुपये नकद, चोरी की कार और दुर्घटनाग्रस्त कार का चेसिस नंबर मिला है। बदायूं निवासी दोनों युवक चोरी की कार खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी आशु बदायूं में सपा में जिला सचिव होना बताया है।

सोतीगंज में चेचिस नंबर बदलने का खेल
इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया है कि सोतीगंज में चोरी की गाड़ी में चेचिस नंबर बदलने का खेल चल रहा। आरोपी आशु ने सोतीगंज के मोहसिन संपर्क किया था। बताया गया कि मोहसिन चोरी की गाड़ी बेचता है और उस पर एक्सीडेंटल गाड़ी के चेचिस नंबर बदल देता।

सपा के जिला सचिव की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था और वह भी सोती गंज से चोरी की गाड़ी खरीद कर अपनी एक्सीडेंटल गाड़ी का चेचिस नंबर उस पर लगवाना चाह रहे थे। सटीक मुखबिर की सूचना पर मोहसिन आशु समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आंसू ने जो गाड़ी मोहसिन से खरीदी थी। गाड़ी दिल्ली से चोरी थी।  पुलिस ने मौके से 90 हजार बरामद किए हैं। 

एडीजी से आरोपी पक्ष ने की थी शिकायत
सपा जिला सचिव समेत तीन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी पक्ष ने सोमवार को ब्रह्मपुरी पुलिस पर आरोप लगाकर एडीजी मेरठ जोन से शिकायत की। आरोप लेनदेन का भी लगाया गया है। एड़ीजी ने मामले की जांच एसएसपी से करने को कह दिया है।

एसएसपी में सीओ ब्रह्मपुरी व इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को बुलाकर जानकारी ली है। एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना कि एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कर ली है। तीनों आरोपी जेल भेज दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed