नेता जी छाप रहे थे नकली नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने स्कैनर से नकली नोट बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। गैंग के सरगना सहित तीन आरोपी फरार हैं। गैंग ने नोटबंदी के दौरान छोटे नोटों की किल्लत का फायदा उठाते हुए स्कैनर से लाखों रुपये के नकली नोट बनाकर बाजार में उतारे हैं। नोट बनाने का काम अब भी चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों के पास से 24 हजार 450 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। नगीना कोतवाल अखिलेश प्रधान के अनुसार शनिवार शाम एसपी अतुल शर्मा के निर्देश पर वारंटियों की तलाश का अभियान चलाया गया था। मुखबिर की सूचना पर नगीना-बढ़ापुर मार्ग स्थित गांव चमरावाला की पुलिया के पास बाइक पर सवार तीन लोगों को रोका गया। बाइक सवारों ने अपने नाम नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी पूर्व सभासद शाहुजमा व उसका बेटा शहजाद तथा किरतपुर थाने के मोहल्ला मलकान निवासी मेराजुद्दीन बताए।
पूर्व सभासद पर दर्ज हैं हत्या, लूट समेत कई मामले
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 100 व 50 रुपये के 24 हजार 450 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। स्कैन करके यह नकली नोट बनाए गए थे। पुलिस ने तीनों के पास से तीन मोबाइल व एक बाइक भी बरामद किया है। पूर्व सभासद शाहुजमा पर हत्या, लूट व डकैती के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके गिरोह का सरगना कोतवाली देहात निवासी अय्यूब है। मुजफ्फरनगर निवासी उस्मान व किरतपुर थाने के गांव लुकमानपुर निवासी रियासत भी उनके गिरोह के सदस्य हैं। बताया जाता है कि नोटबंदी के दौरान आरोपियों ने कैश की किल्लत का जमकर फायदा उठाया। ये घर पर ही स्कैन कर नकली नोट बनाने लगे। किल्लत के दौरान किसी ने भी यह नहीं देखा कि नोट असली हैं या नकली। गैंग के सदस्य इन नोटों को कम कीमत पर बेचा। तीनों ने नगीना व जिले के बाजारों को ही नकली नोट खपाने का मुख्य अड्डा बनाया। कोतवाल अखिलेश प्रधान का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/