{"_id":"6186d92359aef451202c4fd2","slug":"three-arrested-in-sex-racket-meerut-news-mrt5637769173","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के घर में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के घर में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर के घर में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
गंगानगर। मवाना रोड पर पंचवटी कालोनी के निकट एक चिकित्सक के मकान में चल रहे देह व्यापार का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। काफी समय से इस मकान में पुलिस को असामाजिक गतिविधि की शिकायत मिल रही थीं।
गंगानगर पुलिस के अनुसार, पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि पंचवटी कालोनी के पास डाक्टर सुंदरपाल के मकान को किराए पर लेकर देह व्यापार चलाया जा रहा है। पूरे दिन यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस ने सूचना पुष्ट की और रविवार को डाक्टर के मकान की घेराबंदी कर छापे की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से भगदड़ मच गई। एक महिला के अलावा दो युवक कनिष्क, जैद निवासी शास्त्रीनगर एल ब्लाक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि एक महिला ने यह मकान किराए पर लिया हुआ है। पूर्व में वह गंगानगर क्षेत्र में भी किराए पर रही है। वहां भी लोगों ने उसके अनैतिक कार्यों का विरोध किया था और मकान खाली करा लिया था। इसके बाद वह यहां आकर रहने लगी। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रही, जिसकी तलाश की जा रही है।
2400 रुपये में हुई थी बात तय
मकान से हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि फरार हुई महिला से उनकी फोन पर बात हुई थी। उसने शाम को पंचवटी के निकट बुलाया था। इस दौरान एक महिला उसके साथ मौजूद थी, जिसे उनके साथ भेज दिया। इस काम के उस महिला ने दोनों से 2400-2400 रुपये लिए थे।
विज्ञापन
डीलिंग व वसूली खुद करती महिला
युवक के साथ कमरे से पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद वह इस महिला के संपर्क में आ गई। यह महिला 2400 रुपये एक व्यक्ति से लेती और आधे अपने पास रख लेती है।
---
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लोगों ने देह व्यापार की बात बताई है। कुछ आपत्तिजनक सामान भी कमरे से मिला है। - केेशव कुमार, एसपी देहात