फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three arressted in pump workers beaten

सीएनजी पंप कर्मचारियों से मारपीट मामले में महिला सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Apr 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
three arressted in pump workers beaten
सीएनजी पंप कर्मियाें से मारपीट में महिला सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल क्षेत्र में होली की शाम सीएनजी पंप संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित सीएनजी पंप पर होली की शाम मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। करीब एक घंटे बाद 15-20 लोगों ने पंप पर पहुंचकर संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो गाड़ियां बरामद की थी, लेकिन हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई थी। अफसर लगातार इस मामले का संज्ञान लेते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेडिकल पुलिस ने कुछ आरोपियोें की पहचान करते हुए दबिश दी। इनमें एक महिला और दो भाई हैं। कुछ आरोपी दिल्ली के बताए जा रहे हैं। कुछ सरस्वती लोक और कमालपुर के आसपास के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तमंचे के साथ डिस्को वाले आरोपियों की तलाश
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तमंचे के साथ डिस्को करने वाले आरोपियों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। किसी भी दशा में आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed