फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested in theft case

Meerut News: चोरी की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in theft case
फलावदा। पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बे में कई स्थानों पर चोरी हुई थी, जिनके थाने पर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों रवि निवासी फलावदा, सोनू, राहुल निवासी फलावदा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों के कब्जे से एक गैस चूल्हा, एक बैटरी व बाट बरामद हुए हैं। चोरों ने 13 जुलाई को फखरुद्दीन पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी ग्राम बड़ा गांव की दुकान से लोहे का सामान व नकदी चोरी की थी। 23 अक्तूबर को प्रदीप के निर्माणाधीन मकान से लोहे के गाटर, एक गैस चूल्हा व कुछ औजार चोरी किए गए थे। तीनों आरोपियों को कैलावड़ा बैरियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed