{"_id":"6883ec78e1eba2d7a20e613f","slug":"three-accused-arrested-for-attacking-and-robbing-a-jewelers-house-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109541-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के घर हमला व लूट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के घर हमला व लूट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सराफ के घर में घुसकर लूट का प्रयास करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में 17 जुलाई को सराफ के घर में घुसकर मारपीट कर सराफ की पत्नी को घायल करने व लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
मोहल्ला मुन्नालाल में 17 जुलाई की शाम सराफ व्यापारी पंकज के घर में तीन नकाबपोश तीन बदमाश हथियार लेकर घुस गए थे। आरोपियों ने सराफ की पत्नी गुंजन, पुत्र काव्य व बेटी श्रद्धा के साथ मारपीट कर लूट का प्रयास किया था, लेकिन विरोध के चलते और शोर सुनकर लोगों को आते देख आरोपी फायर करते हुए भाग गए थे। मारपीट में गुंजन घायल हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि सूचना पर पिंक सिटी कलोनी में बनी नई कालोनी से बिट्टू जाटव निवासी मोहल्ला मुन्नालाल, वंश शर्मा निवासी मोहल्ला तिहाई व चुन्नू कुमार निवासी मोहल्ला मुन्नालाल को गिरफ्तार किया। बिट्टू जाटव व वंश शर्मा से एक-एक तमंचा, चार कारतूस व चुन्नू से चाकू बरामद हुआ। तीनों का चालान कर जेल भेज दिया।