फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused acquitted of murder of Hina who had committed love marriage

Meerut News: प्रेमविवाह करने वाली हिना की हत्या के तीन आरोपी दोषमुक्त

Wed, 09 Oct 2024 05:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Three accused acquitted of murder of Hina who had committed love marriage
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र में हुई छह अगस्त 2018 को प्रेम विवाह करने वाली हिना की हत्या के तीन आरोपियों शकूरनगर निवासी बबलू उर्फ युसुफ, जुबैर और शाहनवाज को न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्तार अहमद ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कि उसके पुत्र रशीद का प्रेम विवाह हिना पुत्री शब्बीर के साथ हुआ था। प्रेम विवाह के बाद उसकी पुत्रवधू के परिवार के लोग हिना से नाराज थे और उसकी जान के दुश्मन बन गए थे। इसी बात से वह रंजिश रखते थे। 6 अगस्त 2018 को की शाम मुख्तार अहमद हिना को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ला रहा था। तभी पीछे से आरोपी आए और उन्होंने हिना पर गोली फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

गोली लगने से हिना गंभीर रूप से घायल हो गई। हिना की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोप पत्र दाखिल किया। आरोपी के अधिवक्ता ने न्यायालय में कहा कि आरोपियों को इस मुकदमे में झूठा फंसाया जा रहा है। दोनों पक्षों को सुनकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देख संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने आरोपी बबलू उर्फ युसुफ, जुबैर और शाहनवाज को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed