फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   threatning letter not a single step investigation

धमकी भरी चिट्ठियों में एक कदम भी नहीं चली जांच

Sun, 26 Mar 2017 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Mar 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
threatning letter not a single step investigation
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कथित आतंकी हमले की धमकी की अभी तक की मिलीं 12 चिट्ठियों की जांच में पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है। वहीं, शनिवार को इन सभी चिट्ठियों का मजमून गृह मंत्रालय को भेजा गया है। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने एहतियातन सिटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ट्रैफिक पुलिस और यूपी 100 के सिपाही को एक दिव्यांग भिखारी और वृद्धा ने चिट्ठी सौंपी थी। जिसमें दिल्ली में बम धमाके की धमकी दी गई थी। लेकिन पुलिस उन बाइक सवार युवकों का सुराग नहीं लगा पाई जिन्होंने यह चिट्ठी दिव्यांग और वृद्धा को इन पुलिसकर्मियों को देने को कहा था। इससे पहले इस तरह की धमकियों की पुलिस को 10 चिट्ठियां मिल चुकी हैं। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी चिट्ठी भेजने वाले का सुराग तक नहीं लगा पाई है। पुलिस के मुताबिक जो चिट्ठियां आतंकियों के नाम से आई हैं, उसका मजमून जांच एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को भेजा है। अब तक की सभी 12 चिट्ठी एक जैसी हैं। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह किसी के शरारती दिमाग की खुराफात है। यह सब माहौल खराब करने की कोशिश है, लेकिन पुलिस इससे पहले ही एक्टिव होनी चाहिए। गृह मंत्रालय ने जांच और सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए है कि वह इन चिट्ठियों के अलावा माहौल पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन


चला सघन चेकिंग अभियान
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ के निर्देश पर शनिवार शाम एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों की चेकिंग की। एसओ जीआरपी विनय कुमार ने बताया कि इस दौरान नौचंदी, संगम, शालीमार, देहरादून एक्सप्रेस, खुर्जा पैसेंजर आदि ट्रेनों में यात्रियों की तलाशी ली गई। प्लेटफार्म पर आने वाले प्रत्येक यात्री को मेटल डिटेक्टर गेट से निकाला गया। सभी ट्रेनों में तलाशी अभियान में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया। जिसके बाद पुलिस टीमों ने जहां भैसाली और सोहराब गेट बस अड्डे पर चेकिंग की, तो शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिसकर्मी चालान काटने से ज्यादा संदिग्ध लोगों और सामान पर फोकस रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed