फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to shoot the policeman's family

पुलिसकर्मी के परिजनों को गोली मारने की धमकी दी

Sun, 17 Aug 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Threatened to shoot the policeman's family
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की रामापुरम कॉलोनी में नाली के पानी की निकासी रुकने के विवाद में पड़ोसी ने पुलिसकर्मी के परिजनों को गोली मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मी की पत्नी ने मां-बेटों और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामापुरम कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह सेजवार पुलिस महकमे में सिपाही है।
विज्ञापन

अभिषेक की पत्नी तनु चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोस में मुनेश त्यागी और अंकित त्यागी का मकान बन रहा है। आरोप है उन्होंने अपनी नाली जानबूझ कर ऊंची बनवाई है। इससे उनकी नाली के पानी की निकासी रुक गई। इसका विरोध करने पर मुनेश और अंकित ने अपनी मां और तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनसे गाली-गलौज की।
विज्ञापन

उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया तो उनके सामने भी अभद्रता करते हुए परिजनों को गोली मारने और पति को सस्पेंड कराने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed