{"_id":"5f4ffd5c8ebc3e53b40f0b0d","slug":"threatened-to-kill-the-team-who-came-to-metering-mawana-news-mrt4993543114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने पहुंची टीम को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश करने पहुंची टीम को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

मवाना। उपजिलाधिकारी के आदेश पर शीतला माता व उसके बराबर में स्थित कब्रिस्तान की भूमि की पैमाईश करने पहुंची टीम के साथ गाली गलौच व जाने से मारने की धमकी दी। यह सारा घटनाक्रम माता ट्रस्ट के अशोक कुमार के सामने हुआ। पीड़ित ने थाने में नामजद शिकायत दी है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि माता शीतला व उसके बराबर में लगी कब्रिस्तान की भूमि के नंबरों की पैमाइश के लिए एसडीएम के आदेश पर लेखपाल, कानूनगो तथा नगर पालिका के जेई गए थे। जब उन्होंने लेखपाल व कानूनगो को यह बताया कि सरकारी रिकार्ड में व सिजरे के अनुसार पैमाईश कर सही रिपोर्ट दें, तो वहां उपस्थित अवैध निर्माण करने वाला व उसके पुत्र ने गाली गलौच करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी। मामला बिगड़ता देख टीम बिना पैमाईश करे ही लौट आई। उल्लेखनीय है कि बीते कई माह से कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। तहसील और नगर पालिका रिकार्ड में कब्रिस्तान होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर पालिका व तहसील प्रशासन मामले को गंभीरता से लेने के बजाय लटकाए हुए हैं तथा अवैध निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहा है। कब्रिस्तान की काफी भूमि पर पहले ही अवैध पक्का निर्माण हो चुका है। इस संबंध में नगर पालिका जेई जयपाल सिंह ने बताया कि पैमाईश के लिए गए थे, जहां दोनों पक्षों में विवाद होने पर बिना पैमाईश के वापस आ गए। आगे जैसा अधिकारियों का आदेश होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।