फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat to throw acid at teenage girl; accused sent to jail.

Meerut News: किशोरी पर तेजाब डालने की दी धमकी, आरोपी जेल भेजा

Fri, 09 Oct 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Threat to throw acid at teenage girl; accused sent to jail.
आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में आरोपी लिसाड़ी गेट निवासी जुनैद पर 16 वर्षीय नाबालिग पर दोस्ती का दबाव बनाने व तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि आरोपी कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।


लोहियानगर थाने पर पीड़ित किशोरी ने सात अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि लिसाड़ी गेट निवासी जुनैद काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा है। आरोपी उस पर दोस्ती का दबाव दे रहा था। आरोपी उस पर अभद्र टिप्पणी करता था। दोस्ती नहीं करने पर तेजाब डालने की धमकी देता था। आरोपी की हरकतों के चलते किशोरी का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था। सात अक्तूबर को वह किसी काम से दुकान पर जा रही थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed