फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat to life from wife and sons; plea for protection made.

Meerut News: पत्नी-बेटों से जान का खतरा, सुरक्षा की गुहार लगाई

Wed, 17 Jun 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Threat to life from wife and sons; plea for protection made.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी यासीन ने अपनी पत्नी और बेटों से जान का खतरा बताते हुए उपजिलाधिकारी से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
यासीन ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और पुत्र लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। जब भी वह गांव आता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है और विवाद किया जाता है। यासीन ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और बेटे उसके खिलाफ लोगों को भड़काते हैं। कई बार उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी है। यासीन ने अपनी पत्नी पर तांत्रिक क्रियाएं करने का भी आरोप लगाया है। यासीन ने आशंका जताई कि उसके साथ किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed