{"_id":"618ed03267a8f90708633315","slug":"threat-to-lady-in-sasural-meerut-news-mrt564592135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ससुराल में फोन कर युवक दे रहा अपहरण की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के ससुराल में फोन कर युवक दे रहा अपहरण की धमकी
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। एक युवक काफी समय से विवाहिता को फोन पर परेशान कर रहा है। अब आरोप है कि उसने महिला के ससुराल में फोन कर उसे अगवा करने की धमकी दी है। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
कंकरखेडा थाने पर पहुंची महिला ने बताया कि मुरलीपुर गांव निवासी युवक उसकी बेटी काफी समय से परेशान कर रहा है।
आरोपी युवक उसकी बेटी से शादी करना चाहता था। युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की शादी कुछ समय पहले गाजियाबाद में की गई है। आरोपी युवक युवती के ससुराल में फोन कर धमकी दे रहा है। आरोपी युवक ने शुक्रवार को उसको और उसकी बेटी को फोन कर अपहरण करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिल गई है। महिला ने जिस युवक पर आरोप लगाए है, उससे पूछताछ की जाएगी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।