फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat to kill Assistant Sugarcane General Manager of Nanglamal Sugar Mill

Meerut News: सहायक गन्ना महाप्रबंधक को जान से मारने की धमकी

Tue, 24 Dec 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill Assistant Sugarcane General Manager of Nanglamal Sugar Mill
मुंडाली। नंगलामल शुगर मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक प्रभात सिंह को केन ऑफिस में घुसकर एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज की। मिल कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट भी की। गन्ना महाप्रबंध ने थाना मुंडाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक गन्ना महाप्रबंधक प्रभात सिंह ने मुंडाली दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गांव नंगलामल निवासी शिवकुमार अनाधिकृत रूप से मिल परिसर में प्रवेश करते हुए केन ऑफिस में पहुंच गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज की। धमकी दी कि यदि उसके बेटे गोविंद उर्फ कालू को नौकरी नहीं दी तो जान से मार देगा। इसके बाद शाम को शिवकुमार अपने बेटे गोविंद उर्फ कालू के साथ मिल में ट्राॅली प्रवेश द्वार पर पहुंचा और वहां उन्होंने मिलकर काफी समय तक अराजकता का माहौल बनाए रखा। इससे मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए आने वाले किसानों को काफी असुविधा हुई। वहां उन्होंने मिल के कर्मचारियों को अपशब्द कहे और मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed