{"_id":"635d8934c94bd16ce22ac1c0","slug":"those-who-converted-did-not-show-id-city-news-mrt611420354","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन करने वालों ने नहीं दिखाई आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन करने वालों ने नहीं दिखाई आईडी
विज्ञापन

- एसएसपी से जांच की मांग, रोहिंग्या होने का जताया अंदेशा
- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने की मंगतपुरम के लोगों से बातचीत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
मलियाना मंडल के पदाधिकारियों के साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा मंगतपुरम पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपनी आईडी दिखाने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने रोहिंग्या का ईसाई धर्म परिवर्तन का अंदेशा जताया। उन्होंने पूरे मामले के विषय में एसएसपी को अवगत कराया और जांच की मांग की है।
विनीत शारदा ने बताया कि मंगतपुरम दो हिस्सों में बंटा है। इसमें एक हिस्से में धर्मपरिवर्तित करने वाले लोग रह रहे हैं। एक हिस्से में वो लोग रह रहे हैं जिन्होंने बाध्यता के बाद भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। धर्मपरिवर्तन करने वाले लोगों से विनीत अग्रवाल शारदा ने आग्रह किया कि वह पुन: अपने धर्म में आ जाएं। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता है। विदेशी ताकत धन और अन्य प्रलोभन देकर लोगों का ब्रेन वॉश करने का प्रयास कर रही हैं। भाजपा मलियाना मंडल के अध्यक्ष मनीष प्रजापति ने कहा कि संगठन झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की मूल जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेगा। इस दौरान नरेश प्रधान, वरुण कुमार, कमल कुमार, मोनू कुमार, गुलाब सिंह और मोहन राना आदि रहे।