फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This film is based on the true story of Muzaffarnagar riots

मुजफ्फरनगर दंगों की सत्य कहानी पर आधारित है यह फिल्म

Mon, 06 Nov 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 06 Nov 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
This film is based on the true story of Muzaffarnagar riots
पत्रकार वार्ता करते मुजफ्फरनगर फिल्म अभिनेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सहारनपुर। 17 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म मुजफ्फरनगर 2013 में मुर्सलीन खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में सहारनपुर के 56 कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म मुजफ्फरनगर में हुए दंगों की सत्यकथा पर बनाई गई है।

विज्ञापन

 
सहारनपुर निवासी मुर्सलीन बजरंगी भाईजान में सलमान खान के साथ अभिनय कर चुके हैं। अंबाला रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता में मुर्सलीन ने बताया कि फिल्म मुजफ्फरनगर 2013 में हुए दंगों की सत्यकथा पर बनाई गई। फिल्म के निर्देशक हरीश कुमार और लेखक व निर्माता मनोज कुमार मांडी है। फिल्म की शूटिंग मुजफ्फरनगर के मोरना, जानसठ, गुजरात और नासिक में हुई। फिल्म में वह खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष जावेद सरोहा ने बताया कि फिल्म मुजफ्फरनगर में सहारनपुर के 56 कलाकारों ने काम किया है। इनमें पवन शर्मा, संदीप शर्मा, टीना शर्मा, विक्रांत आदि शामिल हैं। फिल्म में दिखाया गया कि दंगे के दौरान किस तरह हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे की सहायता कर आपसी सौहार्द कायम किया। उन्होंने बताया कि जल्द मुर्सलीन की नवाब जादे और मयूर फिल्म भी रिलीज होगी। मुर्सलीन एक बेहतरीन कलाकार है। चार वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात मुर्सलीन से हुई थी। तब से वह अदाकार ग्रुप का सदस्य बन गए। मुर्सलीन ने बजरंगी भाईजान फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। अदाकार ग्रुप के सदस्यों ने बुके भेंटकर मुर्सलीन का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed