फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This evening, the cultural performances at Mastani mesmerized everyone.

Meerut News: ये शाम मस्तानी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

Wed, 03 Jun 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
This evening, the cultural performances at Mastani mesmerized everyone.
मेरठ। लेडीज क्लब की मासिक बैठक आईएमए हॉल में वार्षिक समारोह और आभार संध्या के रूप में आयोजित की। इसमें ये शाम मस्तानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष नीता दुबलिश ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। सचिव वर्षा गर्ग ने मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। नीता दुबलिश और वर्षा गर्ग ने सभी पूर्व अध्यक्षों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वार्षिक समारोह में ये शाम मस्तानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी संयोजिका शालिनी गुप्ता रहीं। सदस्यों ने इस कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत किए। इनमें शालिनी गुप्ता, रितु, तनु अग्रवाल, नीलम हंस, रूपा, कनिका तोमर और कीर्ति गुप्ता प्रमुख थीं। सभी कलाकारों ने ये शाम मस्तानी गाने पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन

तनु अग्रवाल ने क्विज के ड्राॅ निकाले। जिसमें अलका गुप्ता, उमंग जैन और सपना जैन विजेता रहे। जून माह में जन्मी सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें उपहार दिए गए। कनिका तोमर द्वारा पंक्चुअलिटी अवाॅर्ड के विजेता सृष्टि अग्रवाल और ऋषि अग्रवाल रहे। 2025-26 की कार्यकारिणी का क्लब अध्यक्ष और सचिव ने उपहार देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कविता वासवानी, रूबी रस्तोगी, नीता रस्तोगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed