{"_id":"60f731ae8ebc3e61c644de71","slug":"third-wave-health-department-will-connect-more-private-hospitals-meerut-news-mrt5483059108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर की तैयारी : मेरठ में जरूरत के हिसाब से और निजी अस्पतालों को जोड़ेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर की तैयारी : मेरठ में जरूरत के हिसाब से और निजी अस्पतालों को जोड़ेगा स्वास्थ्य विभाग
Wed, 21 Jul 2021 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:57 AM IST
सार
जिन अस्पतालों को जोड़ा जाना है, उनके प्रबंधन से स्वास्थ्य विभाग की बात चल रही है। पुराने भी जो अस्पताल जुड़े हैं, वे अभी भी पैनल में शामिल हैं। अधिकांश अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लग रहे हैं, ताकि ऑक्सीजन की किल्लत न हो।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज -फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीसरी लहर की आशंका प्रबल होती जा रही है। मेरठ में महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर तैयारी कर रहा है। अब और निजी अस्पतालों को कोविड के इलाज के तहत जोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की विपरीत परिस्थितियों से निपटा जा सके।
दूसरी लहर में अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी रही थी। सरकारी और निजी 39 अस्पतालों में 2986 बेड की व्यवस्था गई थी। इनमें से 1056 बेड पर पाइपलाइन से ऑक्सीजन की व्यवस्था है, जबकि 927 बेड पर सिलेंडर के जरिए ऑक्सीजन की व्यवस्था है।
बाकी बेड उन मरीजों के लिए थे, जो बिना लक्षण वाले हैं, लेकिन होम आइसोलेशन में नहीं रहना चाहते या होम आइसोलेशन में रहने की व्यवस्था नहीं थी। अब 10 और अस्पतालों जो जोड़े जाने की कवायद चल रही है। इनके जुड़ने से 500 से ज्यादा बेड की व्यवस्था और हो जाएगी। इन पर ऑक्सीजन सप्लाई भी रहेगी।
विज्ञापन
जिन अस्पतालों को जोड़ा जाना है, उनके प्रबंधन से स्वास्थ्य विभाग की बात चल रही है। पुराने भी जो अस्पताल जुड़े हैं, वे अभी भी पैनल में शामिल हैं। अधिकांश अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लग रहे हैं, ताकि ऑक्सीजन की किल्लत न हो। इसके अलावा बच्चों के इलाज के लिए मेरठ में आठ पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) वार्ड बनाए गए हैं।
हर स्तर पर कर रहे तैयारी
हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। और निजी अस्पतालों को कोविड अस्पतालों के पैनल में शामिल किया जाएगा। कवायद चल रही है। अस्पतालों में अब सिर्फ पांच मरीज भर्ती हैं। बाकी बेड खाली हैं। अस्पताल वाले उन्हें अन्य मरीजों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अगर कोरोना बढ़ता है तो उन्हें कोविड के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ