क्राइम: शामली में 24 घंटे में तीसरी हत्या, भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात गांव लांक निवासी मोनू ने पुलिस को सूचना दी कि रात में उसके अविवाहित 55 वर्षीय चाचा वेदपाल की सिर में गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस को गुमराह करता रहा
कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि पहले मोनू पुलिस को गुमराह करता रहा। जांच के दौरान मृतक के भतीजे मोनू पर शक होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इस केस का खुलासा हो गया। कोतवाल ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक के भतीजे मोनू व गांव लांक निवासी उसके साथी सागर को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि मृतक वेदपाल अपने दूसरे अविवाहित भाई अजीत के साथ रहता है, जबकि अन्य 2 भाई किरनपाल और विनोद अपने परिवार के साथ रहते हैं। मृतक के हिस्से में 6 बीघा जमीन आती थी।
कोतवाल के मुताबिक आरोपी मोनू पुत्र किरनपाल ने बताया कि उसका चाचा अपने हिस्से की जमीन को लेकर उन पर कटाक्ष करता रहता था। रात में भी इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिसमें वेदपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। कोतवाल का कहना है कि हिरासत में लिये गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
युवतियों के शवों की नहीं हो सकी पहचान, डॉग स्क्वायड से भी नहीं मिला सुराग
इससे पहले बुधवार को कैराना में दो युवतियों की हत्या कर शव खेत में फेंके गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए, हालांकि शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
युवतियों की हत्या के मामले में आज सुबह पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जाकर घंटों जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया लेकिन घटनास्थल के आसपास पानी भरा होने के कारण डॉग स्क्वायड भी कुछ खास नहीं कर पाया।