{"_id":"6acbaab7cc179af5f707157b","slug":"thieves-took-away-four-of-a-farmers-animals-in-dudhli-khadar-village-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105610-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूधली खादर गांव में किसान के चार पशु ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूधली खादर गांव में किसान के चार पशु ले गए चोर
विज्ञापन
हस्तिनापुर। दूधली खादर गांव में शनिवार रात किसान सतीश के घर से करीब 3 लाख रुपये की कीतम के चार पशु चोरी हो गए। चोर दो भैंस और दो भैंसा ले गए। सतीश ने बताया कि चोरों ने रात करीब एक से चार बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। सुबह आंख खुलने पर पशु बंधे हुए स्थान से गायब मिले।
पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुंडा गांव के पास एक सीसीटीवी फुटेज में ''छोटा हाथी'' वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखा है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर चोरों और वाहन की तलाश कर रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से किसानों में असुरक्षा का माहौल है। सीओ पंकज लवानिया ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
-- -- -- -