फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves targeted three shops of photographers

चोरों ने फोटोग्राफरों की तीन दुकानों को बनाया निशाना

Sat, 08 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted three shops of photographers
चोरों ने फोटोग्राफरों की तीन दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन

बहसूमा। चोरों ने रामराज व बहसूमा में फोटोग्राफरों की तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान से कैमरा, प्रिंटर व लैपटाप आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। कस्बा निवासी आकाश ने बताया कि उसकी दुकान से चोर प्रिंटर, कैमरे की लाइट बाउंसर व दस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। बाद में प्रिंटर गैस गोदाम के पास से पड़ा मिला। वहीं रामराज के मोहल्ला ढलान वाली बस्ती निवासी सरदार जीवन ने बताया कि उसकी दुकान हस्तिनापुर रोड जीवा के नाम से फोटोग्राफी की दुकान है उसकी दुकान से चोर लैपटॉप, कैमरा, बैटरी व इनर्वटर चोरी कर ले गए। वहीं रामराज के मंदिर वाली गली से चौहान फोटोग्राफर की दुकान से बैग चोरी कर ले गए। पीडितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed