फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thieves stole eight lakh rupees by cutting donation box of temple in Meerut

UP: मंदिर का दान पात्र काटकर आठ लाख रुपये चुरा ले गए चोर, व्यापारियों ने हंगामा कर दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

Sun, 10 Nov 2024 08:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Nov 2024 08:33 PM IST
सार

मेरठ जिले में  शिव चौक मंदिर में चोर निमार्णाधीन मंदिर का दान पात्र काटकर करीब आठ लाख रुपये चोरी कर ले गया।  इस घटना से मंदिर समिति पदाधिकारियों और व्यापारियों में रोष है। उन्होंने हंगामा कर खुलासे की मांग की है।

विज्ञापन
thieves stole eight lakh rupees by cutting donation box of temple in Meerut
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉश इलाके सदर बाजार में पुलिस चौकी से सटे शिव चौक मंदिर में शनिवार रात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर निमार्णाधीन मंदिर का दान पात्र काटकर करीब आठ लाख रुपये चोरी कर ले गया, जबकि चौकी पर हमेशा पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। इस घटना से मंदिर समिति पदाधिकारियों और व्यापारियों में रोष है। उन्होंने हंगामा कर खुलासे की मांग की है।

विज्ञापन


सूचना पर शिव चौक मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि माहेश्वरी, संयोजक राजीव बंसल, अतुल गर्ग, राजेश खन्ना और संजीव ओबरॉय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया तो सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए तो एक बदमाश दिखाई दिया। पदाधिकारियों और व्यापारियों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के पास ही घटना को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बदमाश की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने खुलासा नहीं किया तो व्यापारी मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाश की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर दान पात्र में छोड़ गए 30 हजार से अधिक रुपये
सदर बाजार में शिव चौक पर डेढ़ साल से मंदिर का निर्माण चल रहा है। रविवार सुबह लोग पहुंचे तो देखा कि दान पात्र कटा हुआ था। चोर 30 हजार से अधिक रुपये छोड़कर बाकी रुपये ले गए। मंदिर निर्माण के लिए लोग यहां रखे बड़े दान पात्र में रुपये डालते थे। स्थानीय व्यापारियों ने भी निर्माण में सहयोग के मकसद से बड़ी धनराशि दान में दी थी। इसी से अनुमान लगाकर समिति के पदाधिकारियों ने चोरी की रकम का आठ लाख होने का दावा किया है।
मंदिर के पास महिला रोडवेज कर्मी से हुई थी लूट

सदर बाजार थाना क्षेत्र में शिव चौक के पास स्कूटी सवार बदमाश ने रोडवेज की महिला कर्मचारी से सोने की बाली लूट ली थी। रजबन बड़ा बाजार निवासी यशोदा देवी रोडवेज में कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम वह भैसाली बस अड्डे से ड्यूटी कर घर लौट रही थीं। सदर बाजार क्षेत्र में शिव चौक से हनुमान चौक की ओर पैदल चल रही थी। तभी पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गया था। पुलिस बदमाश को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


कोहरे से पहले ही होने लगी चोरी
सर्दी का मौसम अभी शुरू ही हुआ है। आने वाले दिनों में कोहरा भी पड़ेगा। कोहरे में अक्सर चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन कोहरे से पहले पॉश इलाके में चोरी की घटना से व्यापारी चिंतित हैं। पुलिस सक्रिय नहीं हुई तो कोहरे में चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed