फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves stole cash and jewelery from house of sugar mill manager in Modipuram of Meerut

UP: चीनी मिल के मैनेजर के बंद मकान पर बोला धावा, नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर, कॉलोनी के लोगों में दहशत

Mon, 01 Jan 2024 07:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jan 2024 07:17 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में चीनी मिल के मैनेजर के बंद मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। वहीं, इस घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery from house of sugar mill manager in Modipuram of Meerut
चीनी मिल के मैनेजर के बंद मकान में चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के मोदीपुरम में हाईवे स्थित एटूजेड कॉलोनी के मकान नंबर एसजीएच-353 में रहने वाले दौराला चीनी मिल के अधिकारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 15 लाख रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ली। वहीं, रविवार देर रात घर पहुंचने के बाद पीड़ित परिवार को जानकारी हुई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


एटूजेड कॉलोनी निवासी जयंत ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दिव्या आईटी में इंजीनियर हैं, जबकि पिता पंकज दौराला चीनी मिल में मैनेजर है। पिता भूनि सरधना क्षेत्र को देखते हैं। जयंत ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से नोएडा गए थे। पिता व माता दौराला स्थित दौराला चीनी मिल की कॉलोनी के मकान में थे।

विज्ञापन

इस दौरान मकान बंद पड़ा हुआ था। देर रात लगभग ढाई बजे के बाद वह घर पहुंचा, लेकिन मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर उन्होंने मामले की जानकारी दौराला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। मकान के अंदर सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। चोर खिड़की तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया था। चोरों ने मकान से 1.65 लाख रुपये, दो सोने की चेन, डायमंड रिंग, मंगलसूत्र, विदेशी आठ घड़ी पुरुष, 12 घड़ी महिलाओं की, एटीएम कार्ड, कैमरा व अन्य सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित ने बताया कि चोर लगभग 15 लाख का सामान चोरी करके ले गए है। सोमवार को पीड़ित ने दौराला थाने पहुंचकर तहरीर दी। साथ ही सर्विलांस जांच कराने को लेकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा।

विज्ञापन

आधा घंटे में खंगाला घर, पीड़ित के आने से पांच मिनट पहले ही निकले चोर
जयंत के मकान में हुई चोरी की घटना के बाद परिजनों ने सामने वाले मकान की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। दो चोर 2.05 पर घर के अंदर दाखिल होते दिखाई दे रहे है। घर से माल समेटने के बाद चोर 2.35 पर घर से बाहर निकलते दिखाई दिए, जबकि जयंत अपनी पत्नी के साथ 2.40 पर घर पहुंचा। चोरों ने आधा घंटे में ही घर खंगाल दिया। दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ही आकर दरवाजा तोड़ा। कॉलोनी के मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात है और सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। ऐसे में चोर कॉलोनी के अंदर कैसे दाखिल हुए और कौन से रास्ते से दाखिल हुए यह कॉलोनी के लोगों के लिए सवाल बना हुआ है। सुरक्षा के बावजूद भी लाखों की चोरी ने सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। चोरी की घटना के बाद से ही कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय

बंद मकानों को चोर बना रहे निशाना
जयंत अपने परिवार के साथ रविवार आठ बजे नोएडा किसी काम से गए थे। इस दौरान मकान पर ताला लगा हुआ था। चोरों को बंद मकान होने की भनक कैसे लगी यह भी पुलिस के लिए एक सवाल है। साथ ही चोर लगातार दौराला व मोदीपुरम क्षेत्र के बंद मकानों को निशाना बना रहे है। वलीदपुर गांव में भी चोरों ने शहीद फौजी के बंद मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की वारदात बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed