फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves raided a cloth shop in Ganj Bazaar, stole goods worth lakhs including cash.

Meerut News: गंज बाजार में कपड़ा दुकान में चोरों का धावा, नगदी समेत लाखों का सामान चोरी

Wed, 03 Jun 2026 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Thieves raided a cloth shop in Ganj Bazaar, stole goods worth lakhs including cash.
- पीड़ित व्यापारी ने थाने पर दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने कपड़े की दुकान में घुसकर दो लाख की नकदी, चार चांदी के सिक्के में अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह व्यापारी अभिषेक गोयल दुकान पहुंचे। जहां उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आसपास की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम काम कर रही है।
गंज बाजार निवासी अभिषेक गोयल ने बुधवार को सदर बाजार थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी मंगलवार रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा की दुकान के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। वहीं दुकान का गल्ला टूटा हुआ था। गल्ले से दो लाख की नकदी गायब थी। चोरों ने दुकान में रखे चांदी के चार सिक्के व कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार चोर छत की जाली काटकर दुकान के अंदर घुसे थे। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में मामले को लेकर नाराजगी देखी जा सकती है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले को लेकर पुलिस की चार टीम लगा दी गई है। जल्द चोरों की पहचान कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed