फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thief died after explosion occurred in a closed house in Bijnor

बिजनौर: चोरी के इरादे से बंद मकान में घुसा था चोर, अचानक विस्फोट होने से मौत

Wed, 13 Nov 2019 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Nov 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Thief died after explosion occurred in a closed house in Bijnor
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के बिजनौर में मंगलवार देर रात एक बंद मकान में अचानक विस्फोट हो गया। वहीं विस्फोट होने के कारण मकान में चोरी के इरादे से घुसा चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदपुर क्षेत्र के बास्टा गांव में एक चिकित्सक का मकान काफी समय से बंद पड़ा है। जबकि चिकित्सक परिवार समेत बिजनौर में रहते हैं। मंगलवार आधी रात को उनके बंद मकान में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर जाकर जांच की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो एक युवक घायल अवस्था में मकान के भीतर घायल पड़ा मिला। पुलिस ने युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार घायल युवक का नाम सलीम पुत्र जुल्फकार है। वह शातिर अपराधी है। चोरी के इरादे से वह बंद मकान में घुसा था। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास बम था। बम नीचे गिरने या दबाव पड़ने से फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed