फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   They used to bring fake notes from Punjab and supply them in Saharanpur, one arrested

Meerut News: पंजाब से लाते थे नकली नोट, सहारनपुर में करते थे सप्लाई, एक गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 30 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
They used to bring fake notes from Punjab and supply them in Saharanpur, one arrested
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने जाली नोट के मामले में 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सात हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से जाली नोट लाकर सहारनपुर में सप्लाई करते थे। सहारनपुर के अलावा करनाल और यमुनानगर जिले में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

दरअसल, करीब चार महीने थाना कुतुबशेर पुलिस ने दो आरोपियों को जाली नोटों के साथ पकड़ा था। उनसे करीब 60 हजार रुपये के जाली नोट मिले थे। इस गिरोह में चार लोग शामिल थे। कुछ दिन बाद ही पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। चौथे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि चौथा आरोपी पंजाब में रह रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने पंजाब पहुंची।
विज्ञापन

वहां से चौथे आरोपी अजय कुमार निवासी फरकनगर को मोहाली के 3बी-2 मोहाली मार्केट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसका भाई पहले ही पकड़ा जा चुका है। पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि उसे और उसके भाई को पंजाब से एक महिला नकली नोट देती थी, जिसे वह सहारनपुर में अपने साथी के साथ सप्लाई करते थे और अच्छा लाभ कमाते थे। इसमें उनके साथ सहारनपुर का भी एक व्यक्ति शामिल रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed