{"_id":"63924d8be1d92e00ed72e92f","slug":"these-results-have-no-effect-on-civic-elections-bhupendra-city-news-mrt6169589138","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन नतीजों का निकाय चुनाव पर कोई असर नहीं : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन नतीजों का निकाय चुनाव पर कोई असर नहीं : भूपेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन नतीजों का निकाय चुनाव पर कोई असर नहीं : भूपेंद्र
मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि खतौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे का निकाय चुनाव पर कोई असर नहीं होगा। प्रदेश में महापौर की सभी 17 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा।
खतौली में पूरी ताकत लगाने के बाद भी सीट हारने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित तौर पर ये हमारी जीती हुई सीट थी, ऐसे में जनता ने ऐसा निर्णय क्यों लिया, इसकी समीक्षा की जाएगी। खतौली में जाट समाज का वोट भाजपा द्वारा नहीं ले पाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कहना गलत है, हमें हर समाज के वोट मिले हैं। हर बूथ का आप आकलन कीजिए, अभी-अभी नतीजे आए हैं, ऐसे में किसी भी समाज के बारे में ऐसा बोलना ठीक नहीं है। जाट समाज के गांवों में खूब वोट मिले हैं। हार के कारणों की बूथवार समीक्षा के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी के जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा वहां मजबूती से चुनाव लड़ी, लेकिन वह सीट मुलायम सिंह यादव जी की कर्मस्थली रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को इसका लाभ मिला। डिंपल यादव को जीत पर बधाई दी। खतौली विधानसभा सीट पर हार से निकाय चुनाव के समीकरणों पर असर पड़ने के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि खतौली और मैनपुरी सीट हारने का निकाय चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। कार्यकर्ताओं की चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। भाजपा अपने कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएगी और निकाय चुनाव में लोगों का हमें आशीर्वाद मिलेगा। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी पिछली बार से अधिक सीटें जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को निकाय चुनाव में मजबूती के साथ जुटने के लिए कहा। प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल मौजूद रहे।