{"_id":"59227be34f1c1b3c6a536594","slug":"these-leaders-of-bjp-imprisoned-in-the-camera-threatening-daroga-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में दरोगा को धमकाते कैमरे में कैद हुए बीजेपी के ये नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में दरोगा को धमकाते कैमरे में कैद हुए बीजेपी के ये नेता
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 22 May 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
दरोगा को धमकाते बीजेपी नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में मारपीट के एक मामले को लेकर भाजपा नेता और एसएसआई की जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि भाजपा नेता ने एसएसआई को ट्रांसफर कराने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रविवार को फाजलपुर निवासी राहुल पुत्र बाबू ने काम करने के बाद मजदूरी मांगी तो युवकों ने मजदूरी देने की बजाय की उसकी पिटाई कर दी। युवक पुताई का काम करता है। राहुल ने बताया कि वह फाजलपुर निवासी नेपाली के रोहटा रोड स्थित घर में काम कर रहा है। शनिवार रात उसने नेपाली से काम के पैसे मांगे तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। इस पर वह थाने पहुंचा।
विज्ञापन
वहां उसने मामले में शिकायत की और भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से बातचीत कराने के लिए फोन मिलाकर एसएसआई विनोद कुमार को दे दिया, लेकिन एसएसआई ने बात करने से इनकार कर दिया। इस पर भाजपा नेता दर्जनों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और एसएसआई को ट्रांसफर कराने की धमकी दी। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एसएसआई का कहना है कि मारपीट के मामले में भाजपाई जानलेवा हमले का केस दर्ज कराना चाहते थे जबकि मामला पैसों के लेनदेन को हुई मारपीट का था। भाजपा नेता ने ट्रांसफर कराने की भी धमकी दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं भाजपा नेता विवेक रस्तोगी का कहना है कि एसएसआई को कोई धमकी नहीं दी है।
विज्ञापन