फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be protest by nurses sangh

Meerut News: नर्सों का आंदोलन जारी, आज से दो घंटे होगा कार्य बहिष्कार

Tue, 20 Oct 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
There will be protest by nurses sangh
- आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को भी आंदोलन जारी रहा। बुधवार से से दो घंटे सुबह आठ बजे से 10 बजे तक का कार्य बहिष्कार और 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव की घोषणा की गई है।
राजकीय नर्सेज संघ के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बावजूद मांगों पर अपेक्षित सकारात्मक कार्रवाई न होने के कारण संघ ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संघ की ओर से शासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष नर्सिंग संवर्ग की लंबित समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा की मांगों को पूरा करने की मांग लगातार उठाई जा रही है लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण नर्सिंग अधिकारियों में असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि बुधवार से प्रतिदिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को महानिदेशालय (स्वास्थ्य भवन) लखनऊ का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के नर्सिंग अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान मरीजों के हितों एवं अस्पतालों की आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित न होने देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed