{"_id":"6a240f08de490ce57b028172","slug":"there-will-be-discussion-today-on-the-role-of-goraksh-peeth-in-social-harmony-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1209632-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सामाजिक समरसता में गोरक्ष पीठ की भूमिका पर आज होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सामाजिक समरसता में गोरक्ष पीठ की भूमिका पर आज होगा मंथन
विज्ञापन
- सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन की ओर से रविवार सुबह 10 बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इसका विषय सामाजिक समरसता में गोरक्ष पीठ की भूमिका रखा गया है।
आयोजकों में प्रशांत सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरु गोरक्षनाथ महाराज की परंपरा और राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ महाराज की स्मृति को समर्पित है। संगोष्ठी का उद्देश्य सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रीय एकात्मता के मूल्यों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है। ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित समरसता संवाद शृंखला इससे पहले प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, आंबेडकर नगर, गाजियाबाद और जौनपुर में आयोजित की जा चुकी है। अब इसका अगला चरण मेरठ में होगा।
अध्यक्षता श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी दीपांकर उपस्थित रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि पदम सिंह होंगे। संगोष्ठी में सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की ऐतिहासिक भूमिका, सामाजिक एकता के लिए किए गए प्रयास सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।