{"_id":"691343f68f81ab04bf07422f","slug":"there-will-be-agitation-at-the-headquarters-for-the-problems-of-farmers-gaurav-chaudhary-meerut-news-c-73-1-smrt1027-105528-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं के लिए होगा मुख्यालय पर आंदोलन : गौरव चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं के लिए होगा मुख्यालय पर आंदोलन : गौरव चौधरी
विज्ञापन
भाकियू के कार्यकर्ता भोला में पंचायत करते हुए फोटो स्वयं
भोला झाल पर आयोजित पंचायत में सोरम सर्वखाफ पंचायत में पहुंचने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की पंचायत मंगलवार को भोला झाल पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौधरी रहे। पंचायत में सोरम में आयोजित होने वाली सर्वखाफ पंचायत में शामिल होने की अपील की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सोरम में होने वाली सर्वखाप पंचायत में सभी गांवों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। सर्वखाफ पंचायत 16,17,18 नवंबर को सोरम में आयोजित होगी। पंचायत सर्वजातीय होगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर पंचायत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पंचायत में किसान समस्याओं को लेकर एकजुट होकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत में किसानों ने जो समस्या बताई है उन सभी समस्याओं को लेकर सोरम खाप पंचायत के बाद जिला मुख्यालय स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का आह्वान किया।
प्रमुख समस्या समितियों के ब्याज में छूट, गन्ना तौल केंद्रों पर घटतौली, शुगर मिल द्वारा तौल नियम बदलने संबंधी, तहसील, बिजली आदि समस्याओं प्रमुख रही। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व और रामफल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पंचायत का संचालन हर्ष चहल और मोनू टिकरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर चिंदौड़ी, सत्यवीर, हर्ष, सनी, बबलू, मोनू, विनोद, सुनील, सत्ते, वीरेंद्र, कृष्णपाल, इंद्रपाल, नरेश त्यागी, सुखपाल, अनूप यादव, मदनपाल, नरेश मवाना, रमेश, महिपाल, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।