फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be a competition between the fireworks of Rajban in Ramlila

Meerut News: रामलीला में रजबन के अतिशबाजों के बीच होगा मुकाबला

Tue, 16 Sep 2025 05:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
There will be a competition between the fireworks of Rajban in Ramlila
मेरठ..कंवलजीत..24 तारीख से शुरू होने वाली रजबन रामलीला को लेकर रजबन राम भवन में जानकारी देती आय
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार की ओर से होने वाली रामलीला की तैयारी को लेकर मंगलवार को पत्रकार वार्ता हुई। इसमें अध्यक्ष राजेश यादव एवं मुख्य संयोजक सुधीर रस्तोगी ने बताया कि इस वर्ष भी रामलीला और दशहरा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। रामलीला मंचन 24 सितंबर से शुरू होगा। दो अक्तूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। दशहरे का मुख्य आकर्षक आतिशबाजी का मुकाबला होगा। इसमें आतिशबाजों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
सुधीर रस्तौगी ने बताया कि रावण का पुतला 80 फीट का होगा। मेघनाथ का पुतला 70 फीट का होगा। उन्होंने बताया कि रामलीला का आयोजन प्रतिवर्ष स्थानीय कलाकारों द्वारा ही किया जाता है। सभी कलाकार विद्यार्थी हैं या सरकारी संस्थान में कार्य करते हैं। दो महीने पहले से कलाकारों ने तैयारी शुरू कर दी है। रात्रि में कलाकार लगातार अभ्यास कर रहे हैं। इस बार रामलीला मंचन को भी भव्य बनाने के लिए कई पात्रों को बदला गया है। रावण सहित मुख्य पात्र इस बार सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कलाकारों की ड्रेस को भी आकर्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

वार्ता में महामंत्री सुनील कनौजिया, दुर्गादास कनौजिया, कोषाध्यक्ष सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, श्याम मदान, दीपक मुखी, विनोद बेचैन रहे। कमेटी के अन्य सदस्य अशोक भटनागर, इंदर भाई, गंगा शरण, दिनेश चौहान ने भी कार्यक्रम की रुपरेखा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed