फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was more than 100 kg of potassium chlorate in the illegal firecracker factory in Lohiyanagar.

Meerut News: लोहियानगर अवैध पटाखा फैक्टरी में था 100 किग्रा से अधिक पोटेशियम क्लोरेट

Sun, 29 Oct 2023 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
There was more than 100 kg of potassium chlorate in the illegal firecracker factory in Lohiyanagar.
मेरठ। लोहियानगर एम-पॉकेट स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में 100 किग्रा से ज्यादा पोटेशियम क्लोरेट रखा था। इसकी वजह से ही वहां भीषण विस्फोट हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। इस खतरनाक विस्फोटक से टॉय गन के शॉट बनाए जा रहे थे। यदि फैक्टरी में और मजदूर होते तो उनकी भी जान जा सकती थी। बैलेस्टिक और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

लोहियानगर के एम पॉकेट के रिहायशी इलाके में शास्त्रीनगर सेक्टर चार निवासी संजय गुप्ता की दो मंजिला बिल्डिंग थी। बिल्डिंग की पहली मंजिल शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी आलोक रस्तोगी और उदयराज ने किराए पर ले रखी थी। दूसरी मंजिल जागृति विहार सेक्टर सात निवासी गौरव गुप्ता को दी हुई थी। पहली मंजिल पर आलोक रस्तोगी ने साबुन का गोदाम बनाया हुआ था। उदयराज ने प्रिटिंग मशीन की मरम्मत का काम किया हुआ था। दूसरी मंजिल पर गौरव गुप्ता ने अवैध पटाखा गोदाम संचालित किया हुआ था। इसमें टॉय गन के शॉट और स्काई बम थे। 17 सितंबर की सुबह आधा दर्जन मजदूर फैक्टरी में थे। सुबह सवा सात बजे अचानक भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयावह था कि मजदूर कई मीटर दूर जाकर गिरे। वे बुरी तरह झुलस गए। धमाके से 33 केवी लाइन के खंभे टूट गए थे। हादसे में बिहार निवासी मजदूर प्रयाग साह, चंदन, सुनील, अयोध्या राम, रूपन साह की मौत हो गई थी। मौके पर पटाखे मिलने के बावजूद पुलिस ने इस मामले विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई नहीं की। बिल्डिंग मालिक संजय गुप्ता और गौरव गुप्ता पर गैर इरादतन हत्या, 7 क्रिमनल एक्ट और दूसरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। गौरव गुप्ता को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बिल्डिंग का मलिक संजय गुप्ता अभी फरार है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि गौरव गुप्ता ने टॉय गन के शॉट बनाने के लिए 100 किग्रा से अधिक पोटेशियम क्लोरेट खरीदा था। पुलिस की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed