फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was an uproar due to interruption of electricity supply throughout the day

Meerut News: दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रहने से मचा हाहाकार

Mon, 26 Feb 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 26 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
There was an uproar due to interruption of electricity supply throughout the day
शामली में विद्युत ट्रांसफार्मर में ललगी आग। संवाद
शामली। शहर के बीच एमएसके मार्ग पर ट्रक की टक्कर से विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने से लाइन के तार आपस में भिड़ गए और विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, दिल्ली इंडस्ट्रीयल एरिया में जर्जर तार बदलने के लिए शहर के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बंद रही। दिनभर ये हालात रहने से लोग पीने के पानी तक को तरस गए। बिना बिजली के कारखानों में काम बंद रहा और लोग परेशान रहे
विज्ञापन

शहर के बीच एमएसके मार्ग पर रविवार सुबह करीब छह बजे स्टेट बैंक के पास तेजी से आया ट्रक असंतुलित होकर विद्युत खंभे में टकरा गया। टक्कर लगने से विद्युत लाइन के तार आपस में भिड़ गए। इस दौरान नाले के पुल पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में तेज धमाके साथ आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास रहने वाले लोग सहम गए। इसी दौरान पास में दुकान करने वाले अशोक शर्मा ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद विद्युत अधिकारियों व कर्मियों ने फुंके ट्रांसफार्मर को वहां से हटाया और लाइन की मरम्मत का काम किया। इस ट्रांसफार्मर से नाला पटरी, नया बाजार, आर्यपुरी, हनुमान रोड समेत कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। दस घंटे बाद इस ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

उधर, रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में जर्जर तार बदलने का काम चलाया। जर्जर तार बदलने के दौरान 11केवी एमएसके, 11केवी सिटी, 11 केवी बुढ़ाना रोड उपकेंद्र से जुड़े शहर के मोहल्ला कमला कॉलोनी, गगन विहार, विश्वकर्मा नगर, सीबी गुप्ता कॉलोनी, काका नगर, दयानंद नगर व पटेल नगर आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग घरेलू कार्य से लेकर दुकानों पर रिपेयरिंग आदि के कार्य न होने से परेशान रहे। पानी के संकट का भी लोगों को सामना करना पड़ा। लोग दूर दराज के हैंडपंपों से बाल्टी में पानी लाने को मजबूर रहे। लगातार विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण दुकान व घरों में इनवर्टर में फेल हो गए। इसके चलते देर तक भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। शाम को घरों व दुकानों में अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले नागरिक
मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करने वाले बलवेंद्र सिंह ने कहा कि सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से मोबाइल रिपेयरिंग का काम नहीं हो सका, जिस वजह से वे दिनभर खाली बैठे रहे और कोई काम नहीं हुआ।
वर्मा मार्किट निवासी अवनीश पांचाल ने कहा कि लगभग काम बिजली से होता है। घर हो या दुकान बिजली की जरूरत होती है। पूरे दिन बिजली का संकट बना रहा, जिससे घर के काम के लिए पानी का भी संकट बना रहा।
निखिल का कहना है कि बिजली नहीं आने से पानी की समस्या बनी रही। इसके अलावा घर में बिना बिजली के अंधेरा छाया रहा, जिससे परेशानी हुई।
आर्यपुरी निवासी सात्विक ने बताया कि सुबह से ही बिजली गायब रही। बिजली का पूरे दिन गायब रहने से घर का काम हो या दुकान का जब बाधित होता है। इसलिए बिजली के बिना दिनभर परेशानी ही रही।

एमएसके मार्ग पर नाले के पुल पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण दिन में विद्युत आपूर्ति बंद रही है। शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है। उधर, इंडस्ट्रीयल एरिया में जर्जर तार बदलने के कारण शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी।
- सौरभ कुमार, अवर अभियंता विद्युत निगम

शामली में विद्युत ट्रांसफार्मर में ललगी आग। संवाद

शामली में विद्युत ट्रांसफार्मर में ललगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed