{"_id":"657b67ed3f81c8e9ba01ff8f","slug":"there-was-a-stir-on-the-news-of-kidnapping-of-a-student-meerut-news-c-42-1-smrt1030-1167-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
दौराला। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दौराला के कार्यालय के सामने बुलेरो सवार पांच युवकों ने कक्षा 12वीं के एक छात्र का अपहरण कर लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन कंकरखेड़ा की मिली। जांच में पता चला कि मामला बाइक फाइनेंस की रिकवरी का था। छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
दौराला कस्बा निवासी चिराग पांचाल रुड़की रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह रिश्तेदार की बाइक लेकर कॉलेज गया था। कॉलेज से लौटकर आने के बाद जब वह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दौराला के कार्यालय के सामने पहुंचा तो उसे बुलेरो सवार पांच युवकों ने रोककर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। एक युवक उसकी बाइक लेकर चल दिया। वहां मौजूद लोगों ने छात्र के परिजनों को अपहरण की जानकारी दी। परिजन दौराला थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल पर संपर्क साधा और साथ ही छात्र के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। उसकी लोकेशन कंकरखेड़ा की निकली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को बरामद कर लिया।
छात्र ने बताया कि युवक उसे रिकवरी यार्ड में ले गए और परिजनों से पांच हजार रुपये की मांग की। मामला रिकवरी का निकलने पर पुलिस ने बुलेरो सवार युवकों को जमकर फटकार लगाई। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि रिकवरी वसूलने के लिए गलती से युवक छात्र को ले गए। छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।