फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a scuffle between ABVP workers who were going to burn the effigy of SP MP and the police

Meerut News: सपा सांसद का पुतला फूंकने जा रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की

Mon, 31 Mar 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between ABVP workers who were going to burn the effigy of SP MP and the police
मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी चौराहे पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकने आये एबीवीपी के कार्ये
सूरजकुंड से कमिश्नरी चौराहे पर शवयात्रा निकालते हुए पहुंचे कार्यकर्ता
विज्ञापन

पुतला छीनने कीी कोशिश पर हुई नोकझोंक, एबीवीपी कार्यालय पर फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राणा सांगा के अपमान के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूरजकुंड रोड स्थित एबीवीपी कार्यालय से कार्यकर्ताओं सांसद के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के रोकने पर कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक व धक्का मुक्की हुई।
पुलिस ने पुतला छीन लिया लेकिन बाद में कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यालय के पास पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ विभाग संयोजक आर्यन प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ता सूरजकुंड रोड स्थित कार्यालय पर रविवार सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। राणा सांगा पर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुतले की शवयात्रा लेकर नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी पार्क की ओर चले। सूरजकुंड पार्क के पास हंस चौराहे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया और पुतला छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता दूसरा पुतला लेकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे और पुतला फूंकने का प्रयास किया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया और मेरठ कॉलेज के गेट के बाहर पुतला फूंकने का प्रयास किया। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्कामुक्की और छीनाझपटी हुई।
बाद में कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यालय के पास आकर सपा सांसद का पुतला फूंका। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांत मंत्री गौरव गौर, प्रांत संयोजक ध्रुव गोस्वामी, अभिषेक गोयल, मोहित तोमर, विकास गोला, पार्थ गोयल, वंश पिवाल, अभिषेक राठौर, लक्ष्य तेवतिया, यश भटनागर, यश प्रजापति, दक्ष, अंश, प्रशांत, निशांत, जीत समेत अन्य मौजूद रहे।

महानगर मंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि ज्ञापन में सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो 1949 से लगातार छात्रहित, समाजहित व राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। सपा सांसद ने वीर राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनका और देश का अपमान किया है।

मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी चौराहे पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकने आये एबीवीपी के कार्ये

मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी चौराहे पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकने आये एबीवीपी के कार्ये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed