फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a lot of uproar from the police station to the road

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, मां का रो-रोकर बुरा हाल, आईटीआई के छात्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 28 Sep 2020 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of uproar from the police station to the road
मां और बहनों का रो-रोकर बुला हाल - फोटो : अमर उजाला

वैभव यादव उर्फ प्रिंस की नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वैभव दो बहनों का इकलौता भाई था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी निवासी वैभव यादव उर्फ प्रिंस की नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में मौत की सूचनरा मिलने पर शहर में जमकर हंगामा बरपा। मृतक वैभव के साथी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाने पहुंच गए। इसके बाद युवकों ने दोपहर एक बजे करनाल रोड पर शिव चौक के पास जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वह पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। जिससे पुलिस को भी पसीने छूट गए। सीओ के समझाने पर उनका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


करनाल रोड पर जाम लगाए जाने के दौरान मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। जाम में फंसे लोग परेशानी झेलते रहे। जाम लगा रहे परिजनों और युवकों का कहना था कि 22 सितंबर को वैभव के साथ घटना हुई थी। उसकी मां ने चार युवकों को नामजद कराते हुए कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। जाम लगाने की सूचना पर सीओ दौराला संजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने कहा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी जाम नहीं खोलेंगे और ना ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। सीओ ने कहा 12 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह स्वयं परिजनों के साथ जाम में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोमा में पहुंच गया था वैभव
अस्पताल में उपचाराधीन वैभव की तबीयत में कोई सुधार नहीं आया था। वह 22 सितंबर को ही कोमा में पहुंच गया था। लगातार उपचार के बाद भी उसे होश नहीं आया।

पूर्व डीआईजी का पौत्र बताया एक आरोपी
हंगामा कर रहे युवकों ने बताया कि आरोपी निखिल के दादा डीआईजी पद से रिटायर्ड हैं। उसके रिश्ते के ताऊ भी लखनऊ में एसपी स्तर के अधिकारी हैं। यही कारण है पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: खुल गया दो बड़ी वारदात का राज, खौफनाक तरीके से उतारा था मौत के घाट, हत्यारोपी समेत चार गिरफ्तार

बुझ गया इकलौता चिराग
बेटे की मौत की सूचना मां प्रवेश बेहोश हो गई। होश में आने पर फूट-फूटकर रोने लगी। उसका कहना था कि आरोपियों ने उसके घर का इकलौता चिराग बुझा दिया। वैभव दो बहनों मल्लिका और कौशिक का इकलौता भाई था। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता की मौत के बाद मां प्रवेश हाइडिल में नौकरी करती है।

शव पहुंचने पर घर पर हुआ हंगामा
साढ़े तीन बजे वैभव का शव हाइडिल कॉलोनी में पहुंचा। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा भी पहुंचे। मौजूद युवकों और इंस्पेक्टर में घटना को लेकर तनातनी चल रही थी। इस बीच भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा बीच में बोल गए। जिस पर भाजपा नेता से हाथपाई तक हो गई। दुष्यंत रोहटा का कहना है कि कोई हाथापाई नहीं हुई, मानवता के नाते वहां गए थे।

भाजयुमो उपाध्यक्ष व थाना प्रभारी की ऑडियो वायरल
छात्र वैभव की मौत के बाद कंकरखेड़ा थाना प्रभारी व भाजयुमो उपाध्यक्ष राहुल कस्तला के बीच फोन पर हुई तीखी नोकझोंक का ऑडियो वायरल हो गया। थाना प्रभारी ने उपाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने की धमकी तक दी। वारयल ऑडियो में राणा फोन पर कस्तला पर जाम लगवाने का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा दोबारा जाम लगवाओ, मैं मुकदमा लिख दूंगा। कस्तला ने कहा डराने के लिए मुकदमे की धमकी दे रहे हो, हत्या के मुकदमे को दुर्घटना बता रहे हो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed