फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a lot of negligence in roadways buses

रोडवेज बसों में खूब दिखी लापरवाही

Fri, 13 Nov 2020 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of negligence in roadways buses
मेरठ। रोडवेज का बृहस्पतिवार से दिवाली अभियान शुरू हो गया है। भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे से गंतव्य को जाने के लिए यात्री दोपहर से लेकर देर शाम तक पहुंचते रहे। अभियान के पहले दिन लंबी दूरी तय करके घर पहुंचने वाले यात्री ही पहुंचे। हालांकि लोकल रूटों के यात्री शुक्रवार को घरों के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज ने त्योहारों पर लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए 12 से लेकर 23 नवंबर तक दिवाली अभियान चलाया है। लंबे रूटों पर सौ से ज्यादा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। वहीं, लोकल रूट के लिए बसों के फेरे बढ़ाए हैं। अमर उजाला की टीम रोडवेज के इंतजाम और एसओपी का अनुपालन देेखने दोपहर करीब दो बजे भैसाली बस अड्डा पहुुंची। यहां मेरठ, कौशांबी, भैसाली और हरियाणा डिपो की बसें खड़ी थीं। लखनऊ से आई मेरठ डिपो की बस शामली जाने को तैयार खड़ी थी। वहीं, बराबर में पानीपत डिपो की बस वाया शामली करनाल के लिए खड़ी थी। बस में आधे यात्री बिना मास्क लगाए थे। बस स्टाफ ने उन्हें बैठने से नहीं रोका। वहीं, आधे से ज्यादा बस स्टाफ बिना मास्क लगाए ड्यूटी करते मिला। कई चालक व परिचालक गले में अंगौछा डाले मिले परंतु मुंह नहीं ढका था। हालांकि बस अड्डे से जागरूक करने के लिए लगातार उद्घोषणा की जा रही थी। हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन और सेंसर आधारित मशीन भी काम करती मिली।
विज्ञापन

इन रूटों की बसों में रही ज्यादा भीड़
लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, हल्द्वानी, नजीबाबाद, बिजनौर, जयपुर, अलवर, रामपुर, मुरादाबाद, करनाल, सोनीपत, पानीपत, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार जाने वाली बसों में भीड़ रही। लोकल रूटों विशेषकर बागपत, बड़ौत और शामली के लिए सामान्य दिनों से ज्यादा यात्री रहे। हालांकि स्थानीय मार्गों पर भीड़ शुक्रवार से निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों ने दिया साथ
कोरोना के चलते पिछले साल के मुकाबले कम यात्री ही बसों में दिखाई दिए। यात्रियों के सापेक्ष बसों की पर्याप्त संख्या होने से अभियान के पहले दिन कोई दिक्कत नहीं रही। शुक्रवार को लोकल रूटों पर चलने वाली बसों में भीड़ रहने की संभावना है। हालांकि अधिकारियों ने बसों के फेरे बढ़ाकर इसका प्रबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed