{"_id":"5b1136ed4f1c1b986e8b5b88","slug":"there-was-a-fierce-fire-in-the-house-in-meerut-two-die-and-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मकान में अचानक लगी भीषण आग, महिला सहित दो की मौत, कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मकान में अचानक लगी भीषण आग, महिला सहित दो की मौत, कई झुलसे
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Fri, 01 Jun 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां अचानक एक मकान में भीषण आग गई। आग लगने से महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि कई लोग बुरी झुलस गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां सिवालखास में शुक्रवार को एक मकान में भीषण आग गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर भारी मात्रा में पेट्रोल व डीजल रखा हुआ था। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इस हादसे में राखी पुत्री बाबू, पंछी पुत्री सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशिफ, विकास और भूटान झुलस गए। वहीं आग बुझाने के प्रयास में सूरज, वंशू, विष्णु, तमन्ना और कनक बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर निशा अन्तत, सीओ सरधना भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि आग इतनी भयंकर थी। कि दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा आस-पास के कई मकान भी आग की चपेट में आ गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/